पाटलेश्वर महादेव करछना प्रयागराज

0
Pataleshwar Mahadev Prayagraj

प्रयागराज का पाटलेश्वर महादेव मंदिर कहाँ है?

पाटलेश्वर महादेव मंदिर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के करछना तहसील के कौंधियारा ब्लॉक में देवरा ग्राम सभा के शिवपुरी गांव में स्थित है। शहर से इसकी दूरी 45 किलोमीटर है। यह मंदिर टोंस नदी के किनारे बसा हुआ है, जिसे तमसा नदी भी कहा जाता है। यह नदी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बहती है और अंत में गंगा नदी में मिल जाती है। 


Pataleshwar Mahadev Prayagraj

पाटलेश्वर महादेव मंदिर की विशेषता-

स्वयंभू शिवलिंग: पाटलेश्वर महादेव मंदिर में एक स्वयंभू शिवलिंग स्थापित है, जो भक्तों के लिए विशेष आस्था का केंद्र है। इस शिवलिंग की उत्पत्ति के समय और तारीख के बारे में कोई निश्चित जानकारी नहीं है। माना जाता ही की यह शिवलिंग 500 साल पुराना है। 


पौराणिक महत्व: मंदिर का धार्मिक और पौराणिक महत्व भी है। इसे एक सिद्ध पीठ माना जाता है, और यहां पर श्रावण मास और महाशिवरात्रि जैसे त्योहारों पर विशेष समारोह आयोजित किए जाते हैं।


Pataleshwar Mahadev waterfall Prayagraj

प्राकृतिक सौंदर्य: मंदिर का स्थान प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है, क्योंकि यह टोंस नदी के किनारे स्थित है। यह नदी अपने मार्ग में कई सुंदर जलप्रपात बनाती है, जिससे यह क्षेत्र और भी आकर्षक बन जाता है। मंदिर के नीचे ही लोग नहाने के लिए दूर-दूर से आते हैं क्योंकि यहाँ पानी कांच की तरह एकदम साफ है। दूर-दूर तक आबादी न होने की वजह से यहां कोई प्रदूषण और शोर शराबा भी सुनाई नहीं पड़ता। 


Pataleshwar Mahadev waterfall Prayagraj

पाटलेश्वर महादेव मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह एक ऐतिहासिक स्थल भी है, जो भक्ति और आस्था का प्रतीक माना जाता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मानसिक शांति और उनकी मनोकामनाओं की पूर्ति का अनुभव होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !