शंकर विमान मंडपम संगम प्रयागराज

0
 Shankar Viman Mandapam Sangam Prayagraj Allahabad

प्रयागराज के शंकर विमान मंडपम मंदिर की बनावट

शंकर विमान मंडपम् भगवान शिव को समर्पित एक भव्य मंदिर है जो प्रयागराज के संगम क्षेत्र में स्थित है। दक्षिण भारतीय शैली में बना ये मंदिर जमीन से लेकर ऊपर की ओर कुल चार भागों में विभाजित है जिसकी ऊंचाई 130 फीट है।

 Shankar Viman Mandapam Sangam Prayagraj Allahabad

प्रयागराज के शंकर विमान मंडपम मंदिर का निर्माण

प्रयागराज के शंकर विमान मंडपम मंदिर का निर्माण तमिलनाडु राज्य के कांचीपुरम शहर में स्थित हिंदू मठ ‘ कांची कामकोटि पीठ ‘ के शंकराचार्य चन्द्रशेखरेन्द्र सरस्वती के पहल पर किया गया था। मंदिर के निर्माण में लगभग 16 साल का समय लगा।

 Shankar Viman Mandapam Sangam Prayagraj Allahabad

प्रयागराज के शंकर विमान मंडपम मंदिर की विशेषता

कांची कामकोटि पीठ के 69वें शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती (18 जुलाई 1935 – 28 फरवरी 2018) जी ने 1986 में इसका उद्घाटन किया था। इस पूरे मंदिर का भार 16 विशाल खंभों पर टिका हुआ है ताकि बाढ़ के समय जब गंगा-यमुना का पानी मंदिर के धरातल तक पहुंच जाए तब भी यह पूरी तरह से टिका रहे।

Shankar Viman Mandapam Sangam Prayagraj Allahabad

प्रयागराज के शंकर विमान मंडपम मंदिर में मूर्तियाँ

इस मंदिर के केंद्र में भगवान शंकर का विशाल शिवलिंग स्थापित है। इसके अलावा देवी कामाक्षी, भगवान बालाजी, कुमारिल भट्ट और आदि शंकराचार्य की मूर्तियों के साथ कुल 108 शिवलिंग स्थापित हैं।

 Shankar Viman Mandapam Sangam Prayagraj Allahabad
 Shankar Viman Mandapam Sangam Prayagraj Allahabad
 Shankar Viman Mandapam Sangam Prayagraj Allahabad
 Shankar Viman Mandapam Sangam Prayagraj Allahabad
 Shankar Viman Mandapam Sangam Prayagraj Allahabad
 Shankar Viman Mandapam Sangam Prayagraj Allahabad
 Shankar Viman Mandapam Sangam Prayagraj Allahabad
 Shankar Viman Mandapam Sangam Prayagraj Allahabad

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !